छुपा हुआ खजाना
‘HIDDEN
TREASURE’
Translation in
Hindi, Rainbow (English) Class – 04 Lesson-12 @SP SIR KHERI
(छुपा हुआ खजाना)
गोपाल एक मेहनती किसान था।उसके तीन लडके थे मदन, भोला और राजन । तीनों
स्वस्थ और तंदुरुस्त थे ,लेकिन वे किसानी ही नहीं करना चाहते थे । गोपाल
अपने बेटों और खेती को लेकर बड़ा चिंतित था । एक दिन उसे एक उपाय सूझा ।उसने अपने
बेटों को बुलाया और कहा कि उसके खेत में एक खजाना छुपा है ,और उनको खजाना ढूंढना है
और आपस में बांट लेना है ।
तीनों लड़के बहुत खुश हुए । वह खेत में गए और
खोदना शुरू कर दिया । मदन एक ओर से भोला दूसरी ओर से और राजन बीच से शुरू हो गया ।
उन्होंने खेत को एक इंच-इंच खोद डाला । लेकिन उनको
कुछ नहीं मिला । गोपाल ने अपने बेटों से कहा प्यारे बेटों, " तुम लोगों ने पूरा खेत
खोद डाला है । तुम लोग फसल क्यों नहीं बो देते ? "उन्होंने फसल बो दी ।
दिन जल्दी गुजर गए ।फसलें हरी-भरी हो गई लड़के
बड़ा खुश हुए । पिता ने कहा बच्चों ! यही असली खजाना है जो मैं तुम लोगों में आपस में
बांटना चाहता था ।
Visit – www.youtube.com/spsirkheri

Comments
Post a Comment