प्रेरणा पोर्टल पर छात्र संख्या कैसे भरें ?

प्रेरणा पोर्टल पर मार्च 2021 की कक्षावार छात्र संख्या भरनी और छात्र उपस्थिति पंजिका की फोटो भी अपलोड करनी  है जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप फोलो करें । 

1.सबसे पहले  सभी कक्षाओं की  उपस्थिति पंजिका के मार्च 2021 के पेज को प्रमाणित करके  अपने मोबाइल में Adobe Scanner से pdf फ़ाइल बना लें जिसमें सभी कक्षाओं का फोटो एक ही फ़ाइल में आ जाएं। Adobe scanner इस लिंक से डाऊनलोड करें Adobe Scanner फाइल 5MB से बड़ी नहीं होनी चाहिए। यदि फाइल बड़ी MB में बन जाए तो PDF compressor इस लिंक Pdf Compressor से छोटी कर लें।।

2. अपने विद्यालय की लॉग इन आई0 डी0 प्रेरणा पोर्टल से लॉगिन करने  करने के बाद बायीं तरफ ऑप्शन  student enrollment पर क्लिक करें।
3. कक्षावार Boys, और Girls छात्र संख्या भरें व टोटल enrollment का मिलान कर लें जो कि भरते समय ऑटोमेटिक जुड़ती जाएगी ।

4. Save as Draft पर क्लिक करें आपकी छात्र संख्या सेव हो जाएगी। 

5. Save as draft के ऊपर रेड colour के निर्देश दिए हैं उनके सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करके tick लगाना है । उसके ठीक नीचे Attachment पर क्लिक कर अपनी पीडीएफ फ़ाइल को अपलोड कर देनी है ।

6. Final save करने से पहले सारी details check कर लें क्योंकि final save होने के बाद डाटा में कोई संशोधन नहीं होगा ।
 
7. Details OK होने पर अंत में final save कर दें।

धन्यवाद ।
SP SIR KHERI

Comments

Popular posts from this blog

Figures Of Speech

अपनी मतदाता पर्ची निकालें चुटकियों में

FLN प्रशिक्षण पूर्व लिंक